Thursday, August 27, 2026
HomePunjabसंगरूर बी.एस.एन.एल पार्क का 1.50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

संगरूर बी.एस.एन.एल पार्क का 1.50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

संगरूर के बी.एस.एन.एल पार्क का 1.50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, दिव्यांग फ्रेंडली पार्क के रूप में होगा विकसित

संगरूर, 31 जुलाई,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भराज ने शुक्रवार को बी.एस.एन.एल पार्क, संगरूर में करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाई। इस परियोजना के तहत पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ दिव्यांग फ्रेंडली पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि सभी वर्गों के लोग, विशेषकर दिव्यांगजन, यहां उपलब्ध सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा सकें।इस अवसर पर विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ऐसा बुनियादी ढांचा विकसित कर रही है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थानों का निर्माण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विधायक ने कहा कि बीएसएनएल पार्क संगरूर शहर के लोगों के लिए सैर, व्यायाम, मनोरंजन और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके नवीनीकरण के बाद यह पार्क बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए एक आदर्श सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत पार्क में रैंप, व्हीलचेयर अनुकूल पैदल मार्ग, विशेष बैठने की व्यवस्था, आधुनिक लाइटिंग, आकर्षक लैंडस्केपिंग, हरियाली में वृद्धि, बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण, ओपन जिम, सुंदर बैठने के स्थान और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विधायक भराज ने कहा कि संगरूर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार लगातार करोड़ों रुपये के विकास प्रोजेक्ट लागू कर रही है। शहर में सड़कों, पार्कों, सीवरेज, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को सुंदर और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास कार्य पूरे होने के बाद बीएसएनएल पार्क न केवल संगरूर की नई पहचान बनेगा, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए एक मिसाल कायम करने वाला प्रोजेक्ट भी साबित होगा।

इस अवसर पर प्रधान भूपिंदर नाहिल, प्रधान अवतार सिंह तारी, पंकज गर्ग, एमसी जगतीत काला, एमसी हरमन कौर, एमसी कृष्ण लाल विक्की, चरणजीत चन्नी, काका हरिपुरा, खुशविंदर कोच, विनोद शर्मा, नोनी सहित नगर परिषद अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पार्टी नेता और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments