3 अगस्त,2026 (बलजीत सरना): जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा का 26वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। रविवार देर रात 2:50 बजे 46 वाहनों में सवार कुल 1,056 श्रद्धालु बालटाल के लिए निकले।
इस जत्थे में 832 पुरुष, 205 महिलाएं, 2 बच्चे, 15 साधु और 2 साध्वियां शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक जम्मू आधार शिविर से 1.40 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।
3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा में अब तक 4.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा। अधिकारियों ने बताया कि यह अब तक रवाना हुआ सबसे छोटा जत्था है।






