यमुनानगर,22 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन की यमुनानगर जिला इकाई की ओर से जगाधरी स्थित मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों के लिए बीमा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के पत्रकारों को 10 लाख रुपये की मुफ्त दुर्घटना बीमा पॉलिसी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं हरियाणा मुख्यमंत्री के शिकायत निवारण प्रभारी भोपाल सिंह खदरी ने की। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश गर्ग मुख्य अतिथि रहे, जबकि यमुनानगर के एसएसपी कमलदीप गोयल विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धारनी और महासचिव सुरेंद्र मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि संगठन पत्रकारों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। पत्रकारों को 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी के साथ-साथ 10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी भी उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम में मनमोहन सिंह ने पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीक के प्रभाव और उपयोग पर चर्चा की।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, जिला प्रधान देवदास शारदा, मेवा सिंह राणा, अवतार चुग, नरेश उप्पल, कुलवंत सिंह, राकेश भारती, तिलक भारद्वाज, रंजना वर्मा, रजनी सोनी, सर्वजीत बावा, नरेंद्र बख्शी, अरविंद शर्मा, राजीव ऋषि और अंबाला से पियूष जैन सहित कई पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।






