Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaरक्षाबंधन पर महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे रोडवेज बसों में...

रक्षाबंधन पर महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 25 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बच्चों को विशेष सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी महिलाओं और 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि यह नि:शुल्क यात्रा सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे। नि:शुल्क यात्रा सुविधा हरियाणा राज्य में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए मान्य होगी। जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्रा भी शामिल की गई है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों तथा रोडवेज डिपो प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बसों के सुगम संचालन, पर्याप्त बसों की उपलब्धता तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। सरकार की इस पहल से महिलाओं और बच्चों को अपने परिवारजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments