फतेहाबाद,26 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): गांव हिजरावां कलां स्थित संत श्री गुरु रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाए गए पवित्र कलश के वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता, भाईचारे और सद्भावना का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। गुरु रविदास जी की अमर वाणी “मन चंगा तो कठौती में गंगा” हमें यह संदेश देती है कि वास्तविक पवित्रता बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि मन की निर्मलता में होती है।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए ऐसे समाज की कल्पना की, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। उनके विचार आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।

जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी के 650वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर उनके जीवन, विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं केवल किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता और मानवता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बलियाला,
भिरड़ाना मंडल अध्यक्ष संदीप भोड़िया, इंद्र गावड़ी, भीम लाम्बा, ईश्वर ढिल्लों, करण सरपंच, गुरदेव सरपंच, बनवारीलाल गहलोत, रणजीत ओड, परमवीर सरपंच, लायक राम गढवाल, राजेंद्र सैनी, होशियार सिंह, सुभाष इंदौरा, शम्मी ढींगड़ा, विक्रम सरपंच अहलीसदर, ब्रहमजीत करनौली, गुरु रविदास मंदिर कमेटी प्रधान करनैल सिंह, गुरप्रीत सरपंच, जोगी सरपंच, पलविंद्र मेम्बर, सतपाल बाजीगर, भागराम मास्टर, जगदीश शर्मा, चंद्रप्रकाश बोस्ती व जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।






