Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaनीट (पी.जी) परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए बी.एन.एस.एस. की धारा...

नीट (पी.जी) परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए बी.एन.एस.एस. की धारा 163 के तहत जारी किए आदेश

कुरुक्षेत्र 26 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली की नीट (पी.जी)की परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को कुरुक्षेत्र जिला के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में किया जाएगा। यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को सुचारु रुप से चलाने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए है।
जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने जारी आदेशों में कहा है कि परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षाओं का सुचारु रूप से संचालन करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश 30 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेंगे। इस समय अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीन भी बंद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments