Monday, August 31, 2026
HomePatialaमिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

पटियाला, 31 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर निगम पटियाला द्वारा आज एक बार फिर शहर में विशेष ‘कूड़ा सफाई अभियान’ चलाकर सफाई की गई। आज रविवार के अवकाश के दिन भी नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया, जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता, ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारा’ की पूरी टीम, नवदीप शर्मा, चीफ सैनिटेशन ऑफिसर तथा नगर निगम की टीम द्वारा सनौरी अड्डा स्थित मल्होत्रा स्वीट्स से लेकर श्री भूतनाथ जी मंदिर तक पूरे मार्ग की विशेष सफाई करवाई गई। खुशी की बात यह रही कि इस अभियान में बड़ी संख्या में शहरवासी भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
अभियान के दौरान सड़कों के किनारों, डिवाइडरों और खाली पड़े स्थानों से ठोस अपशिष्ट, मलबा तथा पेड़-पौधों के अवशेषों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से तुरंत उठाकर उचित स्थानों पर पहुंचाया गया।
इस अवसर पर मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर को कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए यह 10 दिवसीय अभियान निर्धारित रूट प्लान के अनुसार 8 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर को कूड़ा-मुक्त और प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए नगर निगम दिन-रात प्रयासरत है। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जब आम नागरिक, सामाजिक संस्थाएं और जनप्रतिनिधि आगे आकर सहयोग करते हैं तो कोई भी अभियान बड़ी सफलता का रूप ले लेता है।
मेयर ने सामाजिक संस्थाओं और समस्त शहरवासियों का हृदय से धन्यवाद करते हुए अपील की कि वे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें, गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके ही नगर निगम के वाहनों में डालें तथा अपने आसपास को हमेशा स्वच्छ रखकर ‘मिशन क्लीन पंजाब’ में सक्रिय योगदान दें।
फोटो कैप्शन: सनौरी अड्डे से भूतनाथ मंदिर तक सफाई अभियान के दौरान मौके पर मौजूद मेयर कुंदन गोगिया, चेयरमैन तेजिंदर मेहता, नगर निगम अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं की टीमें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments