पटियाला, 02 सितंबर,2026 (बलजीत सरना): आम आदमी पार्टी के पटियाला से विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने आज डिलाइट कॉलोनी में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया भी मौजूद रहे।
विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में नई सड़कों का निर्माण लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार लोगों की सुविधा के लिए सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि पटियाला शहर में लंबे समय से जिन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ था, उन्हें भी अब नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के शहरों और गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवा रही है। लोगों को बेहतर सड़कें, सीवरेज, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और इलाके की सुंदरता में भी सुधार होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पटियाला शहर के सर्वांगीण विकास के लिए विकास परियोजनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 50 के एमसी हरमन संधू, मलूक सिंह, अमरीक सिंह गिल, कुलविंदर सिंह ढल्ल, हरविंदर सिंह गांधी, मनदीप खन्ना, संदीप खन्ना, गुरप्रीत सिंह, संजीव कुमार एडवोकेट और डॉ. अर्जन चावला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






