Monday, September 7, 2026
HomePatialaसफाई के लिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए: अजीतपाल सिंह कोहली

सफाई के लिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए: अजीतपाल सिंह कोहली

पटियाला, 7 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए 10 दिवसीय ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत पटियाला शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने शहरवासियों से प्रशासन और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।

विधायक कोहली ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। उन्होंने लोगों से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंककर निर्धारित कूड़ा संग्रहण केंद्रों का इस्तेमाल करने को कहा।

मेयर कुंदन गोगिया ने भी लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। वहीं, पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने कहा कि सफाई और पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक का दुरुपयोग करने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले रेहड़ी-फड़ी संचालकों के चालान किए जाएंगे।

विधायक कोहली, मेयर गोगिया और रीना गुप्ता ने संयुक्त रूप से शहरवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी कर पटियाला को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त कमिश्नर सिमरप्रीत कौर सहित नगर निगम पार्षद, विभिन्न वार्डों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments