पटियाला, 8 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और बलविंदर सिंह जस्सल, जोनल सचिव पटियाला-2, पी.एम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मल्टीपर्पज, पासी रोड, पटियाला पहुंचे और प्रिंसिपल विजय कपूर को पंजाब सरकार द्वारा मिले स्टेट अवार्ड के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उन्हें बुके देकर सम्मानित भी किया गया।
जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि यह पटियाला जिले के लिए बड़े गर्व की बात है कि प्रिंसिपल विजय कपूर ने जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विजय कपूर एक बेहद मेहनती प्रिंसिपल हैं।
स्टेट अवार्डी प्रिंसिपल विजय कपूर ने बताया कि उनके स्कूल के खिलाड़ियों ने स्कूल का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार रोशन किया है।
इस अवसर पर स्कूल का समूचा स्टाफ और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।






