Tuesday, September 8, 2026
HomePatialaखेलां वतन पंजाब दियां-2026: पटियाला के चार ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय खेलों...

खेलां वतन पंजाब दियां-2026: पटियाला के चार ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय खेलों का दूसरा दिन उत्साह के साथ संपन्न

पटियाला, 8 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत दूसरे दिन की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

दूसरे दिन पटियाला के चार ब्लॉकों—पटियाला शहरी, पटियाला ग्रामीण, राजपुरा और नाभा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विभिन्न आयु वर्गों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी नेशनल स्टाइल, कबड्डी सर्कल स्टाइल, वॉलीबॉल शूटिंग और वॉलीबॉल स्मैशिंग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

इन खेलों संबंधी जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलों के दूसरे दिन पोलो ग्राउंड पटियाला में पटियाला शहरी ब्लॉक की चल रही प्रतियोगिताओं में श्री हरपाल जुनेजा, चेयरमैन पीआरटीसी ने शिरकत की। इसी तरह ब्लॉक नाभा में जस्सी सोहियां, चेयरमैन नाभा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने ब्लॉक स्तरीय खेलों में पहुंचकर खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया।

पटियाला ग्रामीण ब्लॉक: अंडर-17 लड़कों के फुटबॉल मुकाबले में आजाद फुटबॉल क्लब की टीम ने अकाल अकादमी स्कूल की टीम को 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वॉलीबॉल अंडर-14 लड़कों में नंदपुर सेखों की टीम ने पहला और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्याण की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह अंडर-17 लड़कों में नंदपुर सेखों ने पहला, मल्टीपर्पज स्कूल की टीम ने दूसरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने तीसरा और रोड़गढ़ की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयु वर्ग 21-30 लड़कों में एलाइट क्लब ने पहला और फिजिकल कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया।

पटियाला शहरी ब्लॉक: वॉलीबॉल स्मैशिंग अंडर-14 लड़कियों में कोचिंग सेंटर ए, पोलो ग्राउंड ने पहला स्थान, सिविल लाइंस स्कूल पटियाला ने दूसरा, पुरानी पुलिस लाइन पटियाला की टीम ने तीसरा और कोचिंग सेंटर बी, पोलो ग्राउंड पटियाला की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।

नाभा ब्लॉक: खो-खो अंडर-21 लड़कियों में नवनीत पब्लिक स्कूल नरमाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लड़कों में साधोहेड़ी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

एथलेटिक्स पुरुष अंडर-21 के 1500 मीटर मुकाबले में आकाशदीप सिंह ने पहला और सिमरनजीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 लड़कियों में गगनप्रीत कौर ने पहला और सिमरन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

लॉन्ग जंप अंडर-21 लड़कों में अंजाम अली ने पहला, युवराज सिंह ने दूसरा और अर्शदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 5000 मीटर अंडर-21 लड़कों में दविंदर सिंह ने पहला, गुरसेवक सिंह ने दूसरा और दलजीत दास ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर अंडर-21 लड़कियों में जशनदीप कौर ने पहला और लवदीप कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

राजपुरा ब्लॉक: एथलेटिक्स अंडर-21 के 100 मीटर लड़कों के मुकाबले में गुरजोत सिंह ने पहला, रमिज राजा ने दूसरा, नमन आहूजा ने तीसरा और तनिक्ष ने चौथा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 के 800 मीटर लड़कों में परमिंदर सिंह ने पहला, दविंदर सिंह ने दूसरा और मानव कसूरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-20 लड़कियों में महक देवी ने पहला, जसप्रीत कौर ने दूसरा और संदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल कर बाजी मारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments