Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaराष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आंगनबाड़ी केंद्रों पर शपथ ग्रहण के साथ...

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आंगनबाड़ी केंद्रों पर शपथ ग्रहण के साथ हुआ शुभारंभ

 

टोहाना, 9 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा): महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर शपथ ग्रहण के साथ राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखा गया है। पोषण माह के तहत 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों, गांवों तथा समुदाय स्तर पर विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर करमजीत कौर ने बताया कि इस वर्ष पोषण माह के दौरान पांच प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक भागीदारी, पोषण एवं प्रारंभिक बाल उत्तेजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित जागरूकता एवं सेवाएं शामिल हैं।

सुपरवाइजर करमजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वस्थ एवं विविधतापूर्ण थाली, दाल, चना, राजमा, मूंगफली, दूध-दही तथा अन्य उपलब्ध प्रोटीन स्रोतों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। माताओं को स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर दिए जाने वाले ताजा एवं गर्म पके हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मेन्यू पर भी विशेष ध्यान रहेगा। अभिभावकों एवं आंगनवाड़ी प्रबंधन समिति के सदस्यों को भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सहभागी बनाया जाएगा। हाथ धोने, साफ बर्तनों के उपयोग, सुरक्षित पेयजल तथा खाद्य सामग्री के स्वच्छ भंडारण के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” का संदेश तभी सार्थक होगा, जब परिवार और समुदाय आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। अभिभावकों के सुझाव लेकर आवश्यक सुधारों के लिए कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की पहचान कर उन्हें योजना के लाभ एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। लंबित आवेदनों में आवश्यक सुधार एवं सत्यापन के लिए भी सहयोग किया जाएगा।

सुपरवाइजर ने बताया कि पोषण माह के दौरान पिता एवं पुरुष देखभालकर्ताओं की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्हें बच्चों के पोषण, देखभाल, खेल एवं सीखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही खेल आधारित शिक्षा, स्कूल रेडिनेस तथा घर पर किए जा सकने वाले सरल सीखने के अभ्यासों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments