Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryana12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 8 बैंच करेंगे मामलों...

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 8 बैंच करेंगे मामलों की सुनवाई

कुरुक्षेत्र, 9 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतिका भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर, 2026 को जिला कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला कुरुक्षेत्र में कुल 8 बैंचों का गठन किया गया है। न्यायिक परिसर, कुरुक्षेत्र में 6 बैंचों द्वारा मामलों की सुनवाई एवं निपटारा किया जाएगा। इन बैंचों की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महावीर सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक सिंगल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दविंदर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ओमेश तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आयुषी अरोड़ा द्वारा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उपमंडल शाहाबाद एवं पिहोवा में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। शाहाबाद में गठित बैंच की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनीता रानी द्वारा की जाएगी, जबकि पिहोवा में राष्ट्रीय लोक अदालत की बैंच की अध्यक्षता उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट कपिल द्वारा की जाएगी।

सी.जे.एम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग 12 सितंबर, 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments