Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaजवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प...

जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित

कुरुक्षेत्र 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 में कुरुक्षेत्र जिले से युवा कार्यक्रम मंत्रालय द्वारा चयनित युवा आइकन शुभम कश्यप ने विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित किया।


उपनिदेशक सुरमयी शर्मा ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से भी नशे से दूर रहने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। युवाओं को वीबीवाईएलडी क्विज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 100 सप्ताह तक विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इन गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य निरंजन कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और समाज सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने का संदेश दिया।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प चक्र बनाकर नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सभी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के खिलाफ अपने हस्ताक्षर किए। अजीत ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाकर ही स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य अध्यापक अदिति, नेहा व संतोष उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments