Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का किया जा...

समाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का किया जा रहा है समाधान:आशीष कुमार

कुरुक्षेत्र, 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस शिविर में हर समस्या का गंभीरता के साथ सुना जा रहा है और मौके पर ही सम्बन्धित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान भी किया जा रहा है। इस शिविर की एक-एक समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते शिविर का फायदा मिल सके।
नगराधीश आशीष कुमार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों को सुन रहे थे। इससे पहले सीटीएम आशीष कुमार ने सिंचाई विभाग की पानी निकासी, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग की पेंशन सम्बन्धित और क्रीड विभाग के साथ-साथ बिजली विभाग की समस्या का मौके पर समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान किया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए सरकार द्वारा समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में शिकायतें निपटाने के बाद भी निगरानी कमेटी फीडबैक के लिए शिकायतकर्ताओं से संपर्क करती है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि न होने पर शिकायत को रि-ओपन किया जाता है।


उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान करने में अधिकारी गंभीरता बरतें। इन शिकायतों का निपटाने करने में जिस विभाग और अधिकारी की लापरवाही मिलती है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी हो सकती है। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों में से अधिकारी सबसे पहले अपने विभाग की अधिक समय से लंबित शिकायतों का निपटारा किया जाए। समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर गठित टीम हर शुक्रवार को इन शिकायतों पर सभी जिलों के साथ समीक्षा भी करती है। अतिरिक्त उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो उपमंडल शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा में लगने वाले समाधान शिविर में शिकायतें देकर उनका फायदा उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments