‘‘वीरेश शांडिल्य ने दोशाला व गणपति की प्रतिमा देकर सनातन का पताका देश में मजबूत करने वाले बृज भूषण को सम्मानित किया’’
कुरुक्षेत्र 24 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा): विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहाणम महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज उत्तर प्रदेश से केसरगंज लोकसभा से लगाातार 6 बार के सांसद एवं कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह से मुलाकात की और उन्हें अंबाला शहर आने का निमंत्रण दिया। वीरेश शांडिल्य ने बृज भूषण शरण सिंह को सनातन का रक्षक बताते हुए और पहलवानों का परचम पूरे विश्व में लहराने वाले और कुश्ती संघ को मजबूत करने वाले बृज भूषण शरण सिंह को दोशाला व भगवान गणपति की प्रतिमा देकर विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत की तरफ से सम्मानित किया और बताया कि नवंबर माह में बृज भूषण शरण सिंह अंबाला आएंगे और उनका भव्य स्वागत हरियाणा की 36 बिरादरी करेगी। विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह देश में सनातन को मजबूत कर रहे हैं और अयोध्या में राम मंदिर बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका है और अंबाला के लोगों के लिए गर्व की बात है कि बृज भूषण शरण सिंह अंबाला की धरती पर आकर हजारों सनातनियों को संबोधित करेंगे।
वीरेश शांडिल्य ने बृज भूषण शरण सिंह से मुलाकात के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत के गृह मंत्री अमित शाह को विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत की तरफ से पत्र लिखकर मांग की है कि बृज भूषण शरण सिंह जो भारत मां के सपूत हैं सच्चे सनातनी हैं उन्हें केंद्र में मंत्री बनाकर उनकी ऊर्जा का उनकी ताकत का और उनके सच्चे सनातनी होने का मोदी सरकार को जनहित में सनातन हित में फायदा उठाना चाहिए। आज देश को बृज भूषण शरण सिंह जैसे लौह पुरूषों की जरूरत है जो देश के शूरवीरों का शहीदों का सम्मान तो करते ही हैं बल्कि राजनीति में हर वर्ग के व्यक्ति को प्यार करते हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 6 बार के सांसद बृज भूषण शरण सिंह को सैंकड़ों लोग दिल्ली की सीमा कुंडली से बड़े गाड़ियों के काफिले से अंबाला लेकर पहुंचेंगे।






