Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर, सी.एम. विंडो, एस.एम.जी.टी. और जन संवाद की शिकायतों का तय...

समाधान शिविर, सी.एम. विंडो, एस.एम.जी.टी. और जन संवाद की शिकायतों का तय सीमा में हो समाधान:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जन संवाद से संबंधित शिकायतों का समाधान अधिकारी तय समय सीमा में करें, इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसके साथ-साथ अधिकारी शिकायतों से संबंधित एटीआर भी अपलोड करे और जो शिकायत उनके विभाग से संबंधित है, तो वह समय सीमा के अंदर अंडरटेक करके उसका समाधान करे। विभागध्यक्ष सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर में स्वयं उपस्थित रहे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जन संवाद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के उपायुक्त एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जन संवाद से संबंधित कोई लापरवाही ना हो। इसके लिए नोडल अधिकारी स्वयं सभी विभागों की समीक्षा करे। वीसी के उपरांत डीसी ने बताया कि अब तक समाधान शिविर में 8728 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 5560 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर डिटेल जानकारी अपडेट करें, ताकि शिकायतें दोबारा ओपन ना हो। उन्होंने कहा कि इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित अब तक 12424 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 12154 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 151 शिकायतें ओवर ड्यू है और 206 शिकायत इन एक्शन है। जन संवाद में 568 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें 117 इन एक्शन है और 91 शिकायतें ओवर ड्यू है। जल्द से जल्द सोशल मीडिया ग्रीवेंस से संबंधित 52 समस्याओं का समाधान करें तथा उसकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करे। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है उन शिकायतों को जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट करें और पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। सोमवार व वीरवार को सभी उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी एवं जिला परिषद के सीईओ पंकज सेतिया, लाडवा एसडीएम राजेश कुमार सोनी, थानेसर एसडीएम अमन कुमार, पिहोवा एसडीएम राहुल कनवारिया, शाहबाद एसडीएम शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments