Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निपटारा :...

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निपटारा : अमन कुमार

कुरुक्षेत्र, 28 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ-साथ जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
एसडीएम अमन कुमार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले एसडीएम अमन कुमार ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों को सुना और जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार हर सोमवार और वीरवार कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। आमजन इन शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायत का समाधान करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी और पेंशन से संबंधित जो शिकायतें आ रही है, उनका तय समय सीमा के अंदर समाधान करें तथा शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर जरुर लें ताकि उससे संपर्क किया जा सके। इसके अलावा आमजन को पोर्टल से संबंधित जानकारी भी दे। समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। इन शिविरों को लगाने का उद्देश्य है कि आम व्यक्ति की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया जाए, क्योंकि सभी अधिकारी एक साथ उपस्थित रहते है और समस्या का समाधान पल भर में हो जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments