Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaसभी अधिकारियों को दी जा चुकी है विशेष ग्राम सभा को लेकर...

सभी अधिकारियों को दी जा चुकी है विशेष ग्राम सभा को लेकर ट्रेनिंग

कुरुक्षेत्र 30 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया ने कहा कि विशेष ग्राम सभाओं में गांव में परिवारों की आय का सत्यापन करवाना, आवश्यकतानुसार डाटा में सुधार करना, अंत्योदय परिवार की पहचान करना, 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों की आय का सत्यापन करवाना, कच्ची छत वाले परिवारों का डाटा तैयार करना और परिवार पहचान पत्र में व्यवसाय का सत्यापन करके सुधार किया जाएगा। इन कामों को लेकर नियुक्त किए गए अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुका है।
अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया बुधवार को अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यालय से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को नियुक्त हुआ है। इन ग्राम सभाओं की बैठकों में परिवार पहचान पत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार की वेरिफिकेशन का कार्य पंचायत स्तर पर किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों का सही डाटा अपडेट हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया ने कहा कि फैमिली स्ट्रक्चर (पारिवारिक संरचना) वेरिफिकेशन, एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) परिवारों की वेरिफिकेशन, एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन, मकान की कच्ची छत की फिजिकल वेरिफिकेशन तथा परिवार पहचान पत्र में परिवार के सदस्यों के व्यवसाय की वेरिफिकेशन अलग-अलग रूप से ग्राम सभाओं की बैठकों में की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य अति आवश्यक है। सभी वेरिफिकेशन एवं डाटा अपडेट करने का कार्य 2 अक्टूबर तक पूरा किया जाए।


उन्होंने कहा कि ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जिला परिषद के सीईओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतवार ग्राम सभाओं का शेड्यूल जल्द तैयार किया जाए और अगले सप्ताह से ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू करवाया जाए। इस कार्य में संबंधित ग्राम सचिवों की ड्यूटी भी लगाई जाए ताकि परिवार पहचान पत्र से जुड़े सभी आवश्यक वेरिफिकेशन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments