Sunday, October 11, 2026
HomeHaryana23 जिलों के युवाओं को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मिलेगा स्टार्टअप का मंच:विश्राम...

23 जिलों के युवाओं को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मिलेगा स्टार्टअप का मंच:विश्राम कुमार मीणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प के विचार से विस्तार तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ, जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय विचार से विस्तार तक कार्यक्रम की सभी तैयारियों को किया पूरा
कुरुक्षेत्र, 02 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से 23 जिलों के युवाओं को 2 अक्टूबर से स्टार्ट हरियाणा सेवा संकल्प के विचार से विस्तार तक कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप का मंच मिलने जा रहा है। हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2026 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप इकोसिस्टम को केवल गुरुग्राम और फरीदाबाद तक सीमित न रखकर हरियाणा के सभी 23 जिलों तक पहुंचाना है। इसके तहत इच्छुक उद्यमियों, छात्रों, ग्रासरूट इनोवेटर्स और ग्रोथ-स्टेज स्टार्टअप्स के लिए जागरूकता, क्षमता निर्माण, मेंटरशिप, पिचिंग, फंडिंग और निवेशक कनेक्ट का एक संरचित मार्ग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 23 जिलों को कवर किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लगभग 3 लाख इच्छुक उद्यमियों और युवाओं तक पहुंच बनाने का लक्ष्य है। उद्यमशील प्रतिभा को स्टार्टअप हरियाणा के सपोर्ट सिस्टम-मेंटरशिप, ग्रांट, इनक्यूबेशन, इंडस्ट्री लिंकेज और निवेशक पहुंच से जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments