Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaसेवा सेतु शिविर से आमजन को मिल रहा है सरकार की योजनाओं...

सेवा सेतु शिविर से आमजन को मिल रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ:राजेश कुमार सोनी

लाडवा, 02 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपमंडल अधिकारी नागरिक राजेश कुमार सोनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख घटक सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार कार्यक्रम है। इसके तहत ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता प्रदान की जा रही है।
उपमंडल अधिकारी नागरिक वीरवार को गांव बदरपुर में आयोजित सेवा सेतु शिविर के निरीक्षण के दौरान बातचीत कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम ने सेवा सेतु शिविर के दौरान लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस शिविर में बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसानों की फसल वेरिफिकेशन, पीएम किसान सम्मान निधि, मेरी फसल मेरा ब्योरा, जमाबंदी नकल, हेल्थ जांच शिविर, पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना, हर घर गृहणी योजना, एग्री स्टैग सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया में सहायता तथा लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्टॉल पर आने वाले व्यक्तियों का रजिस्टर में पंजीकरण करे ताकि रिकॉर्ड को मेंटेन किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments