Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaसेवा संकल्प अभियान के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : राजपाल...

सेवा संकल्प अभियान के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : राजपाल बैनीवाल

भट्टूकलां, 3 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  भाजपा भट्टू मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि चेयरमैन, हरियाणा सरकार राजपाल बैनीवाल ने शिरकत की। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न सेवाकार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं से अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राजपाल बैनीवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
बैनीवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मंडल और बूथ स्तर पर नियमित संवाद तथा सेवाभाव के साथ किए गए कार्य संगठन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि बैठक में सीएम एनिमेट पर्सन सतबीर मेहुवाला, चेयरपर्सन अनु सरबटा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सरबटा, संदीप शर्मा, संजय इंदौरा, दलबीर भाम्भू, सोनू चालिया, डा. होशियार सिंह, जयसिंह बेनीवाल, रणधीर नम्बरदार, मुरलीधर, सुरेंद्र दुपका, सूरजभान, राजेंद्र दुपका, भूपेंद्र बुढानिया, सुशील भट्टू, प्रवीन कुमार, मोहर सिंह गोदारा, शेरसिंह तथा अनिल कड़वासरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भट्टूकलां। भाजपा भट्टू मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि चेयरमैन, हरियाणा सरकार राजपाल बैनीवाल ने शिरकत की। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न सेवाकार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं से अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राजपाल बैनीवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
बैनीवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मंडल और बूथ स्तर पर नियमित संवाद तथा सेवाभाव के साथ किए गए कार्य संगठन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि बैठक में सीएम एनिमेट पर्सन सतबीर मेहुवाला, चेयरपर्सन अनु सरबटा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सरबटा, संदीप शर्मा, संजय इंदौरा, दलबीर भाम्भू, सोनू चालिया, डा. होशियार सिंह, जयसिंह बेनीवाल, रणधीर नम्बरदार, मुरलीधर, सुरेंद्र दुपका, सूरजभान, राजेंद्र दुपका, भूपेंद्र बुढानिया, सुशील भट्टू, प्रवीन कुमार, मोहर सिंह गोदारा, शेरसिंह तथा अनिल कड़वासरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments