Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaविशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट के 36 मामलों का किया निपटारा

विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट के 36 मामलों का किया निपटारा


कुरुक्षेत्र, 3 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशों पर तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र अध्यक्ष दिनेश कुमार मित्तल के कुशल मार्गदर्शन में एनआई एक्ट पर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर कुरुक्षेत्र, उपमंडल पिहोवा और उपमंडल शाहाबाद में एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत में अधिकतम मामलों के निपटान के लिए कुल 8 बेंचों का गठन किया गया था। इनमें जिला मुख्यालय कुरुक्षेत्र में डॉ. कविता कांबोज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गिरराज सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आयुषी अरोड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शामिल रहे। इसी तरह उपमंडल  शाहाबाद में पल्लवी ओझा उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनिता रानी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और उपमंडल पिहोवा में कपिल उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट, भरत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, राधिका न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शामिल रहे। इस विशेष लोक अदालत के दौरान दोनों पक्षों की आपसी सहमति से कुल 36 मामलों का निपटारा किया गया, जिससे अदालतों पर लंबित मामलों के बोझ को कम करने में मदद मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments