Sunday, October 11, 2026
HomeHaryana10 अक्टूबर को अभिमन्युपुर, 11 अक्टूबर को गांव झांसा और 15 अक्टूबर...

10 अक्टूबर को अभिमन्युपुर, 11 अक्टूबर को गांव झांसा और 15 अक्टूबर को किरमच में लगेगा सेवा सेतु शिविर :विश्राम कुमार मीणा


कुरुक्षेत्र, 3 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 17 अक्टूबर तक 21 स्थानों पर सेवा सेतु अभियान के तहत प्रशासन द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाना है। अलग अलग खंड व निकायों में इन शिवरों को आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। इन शिविरों को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम को शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों में बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसानों की फसल वेरिफिकेशन, पीएम किसान सम्मान निधि, मेरी फसल मेरा ब्योरा, जमाबंदी नकल, हेल्थ जांच शिविर, पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना, हर घर गृहिणी योजना, एग्री स्टैग सहित सरकार की योजनाओं का लाभ शिविर के माध्यम से दिया जाएगा। विभागों द्वारा नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मुहैया करवाया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एसडीएम राजेश कुमार सोनी के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को लाडवा ब्लॉक में, 10 अक्टूबर को बाबैन, 16 अक्टूबर को संगौर और 17 अक्टूबर को मथाना में शिविर लगेंगे। उन्होंने कहा कि एसडीएम अमन कुमार के नेतृत्व में 10 अक्टूबर को अभिमन्युपुर और 15 अक्टूबर को किरमच में सेवा सेतु शिविर का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि एसडीएम शंभू राठी के नेतृत्व में 9 अक्टूबर को गांव खरींडवा, 18 अक्टूबर को गांव कलसाना में सेवा सेतु शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह पिहोवा एसडीएम डा. राहुल कनवारिया के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को गांव मुर्तजापुर, 5 अक्टूबर को नगर पालिका इस्माईलाबाद क्षेत्र, 11 अक्टूबर को गांव झांसा और 16 अक्टूबर को गांव अजराना खुर्द में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments