Thursday, November 5, 2026
HomePatiala2027 में आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी: नवलदीप सिंह और...

2027 में आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी: नवलदीप सिंह और हरपाल सिंह विर्क

आम आदमी पार्टी ने पटियाला जिले में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

पटियाला, 22 अक्टूबर, 2026 (जगजीत सिंह): आम आदमी पार्टी ने आज पटियाला जिले में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाब के सचिव जगदीप सिंह जग्गा, जिला शहरी प्रभारी नवलदीप सिंह मौलवीवाला, पटियाला देहाती प्रभारी हरपाल सिंह विर्क, मेयर कुंदन गोगिया, लोकसभा प्रभारी बलजिंदर सिंह ढिल्लों और जिला सचिव अमित डाबी ने नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सचिव जगदीप सिंह जग्गा ने पदाधिकारियों से कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया जाए।

पटियाला शहरी प्रभारी नवलदीप सिंह मौलवीवाला और पटियाला देहाती प्रभारी हरपाल सिंह विर्क ने संयुक्त रूप से कहा कि पटियाला जिले में आम आदमी पार्टी की टीम एकजुट है और वर्ष 2027 में पार्टी की दोबारा सरकार बनाने के लिए मिलकर काम करेगी।

नवलदीप सिंह मौलवीवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता वर्ष 2027 में दोबारा सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 के मुकाबले भी अधिक सीटें जीतकर पंजाब में फिर से सरकार बनाएगी।

वहीं, पटियाला देहाती प्रभारी हरपाल सिंह विर्क ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने प्रदेश में विकास के कई कार्य किए हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के अलावा जनकल्याण के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों में स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी मेघ चंद शेर माजरा, तेजिंदर मेहता, सुरजीत सिंह अबलोवाल, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट विरासती सेवा इंद्रजीत सिंह संधू, लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट हरिंदर कोहली और लखविंदर जम्मू सहित अन्य नेताओं को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा विधानसभा संगठन प्रभारी गुरविंदर सिंह, दीपक मित्तल, हिमत कुमार, ट्रेड विंग से करमजीत सिंह, जी.एस. ओबराय, बीसी विंग से हिमंत कुमार सुनारिया, पटियाला सिटी कोऑर्डिनेटर, अकविंदर सिंह मली, तरसेम, पटियाला के ब्लॉक प्रधान नवदीप गिल, किसान विंग से जसविंदर सिंह, एजुकेशन विंग के स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी गुलजार सिंह, विरासत सेवा संगठन के वाइस कोऑर्डिनेटर अंग्रेज सिंह, ट्रेडिंग विंग से संजीव कुमार और एक्स सर्विसमैन विंग के जिला कोऑर्डिनेटर मुख्तियार सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पार्टी के समूचे नेतृत्व ने एकजुट होकर कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

कार्यक्रम में यूथ विंग से शिवराज विर्क, मीडिया विंग से रविंदर पाल सिंह प्रिंस लांबा, सोशल मीडिया से सुमित टकेजा और ट्रेड विंग से विनोद सिंगला सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments