Wednesday, November 4, 2026
HomeSportsएशियाई पैरा खेलों में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 पदकों के साथ...

एशियाई पैरा खेलों में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 पदकों के साथ चौथा स्थान

नागोया, 24 अक्टूबर, 2026 (जगजीत सिंह): भारत ने एशियाई पैरा खेलों में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। इस बार प्रतियोगिता में भारत के 168 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने 2023 में जीते गए 108 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत ने निशानेबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण पदक जीते। एथलेटिक्स में भारत के नाम सर्वाधिक 65 पदक रहे।

एथलेटिक्स में संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 दौड़ 52.28 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि हनी ने भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण हासिल किया। सुमित अंतिल ने 72.46 मीटर भाला फेंककर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्रवीण सूरमा ने क्लब थ्रो में 32.87 मीटर के रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण अपने नाम किया।

बैडमिंटन में नितेश कुमार ने एसएल3 पुरुष एकल फाइनल में प्रमोद भगत को हराकर स्वर्ण जीता। एसएल4 वर्ग में नवीन शिवकुमार ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। तुलसीमति मुरुगेसन और मानसी जोशी की जोड़ी ने महिला युगल में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

निशानेबाजी में मोना अग्रवाल ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंकों के विश्व रिकॉर्ड के साथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। तीरंदाजी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने चीन को 5-1 से हराकर पुरुष युगल का स्वर्ण पदक हासिल किया।

तैराकी में भारत ने तीन रजत और आठ कांस्य सहित 11 पदक जीते। दृष्टिबाधित तैराक हिमांशु नंदल ने कांस्य पदक जीतकर अपनी पदक हैट्रिक पूरी की। भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन पैरा खेलों में देश की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments