पटियाला, 27 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मोहन गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आज एस.डी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला के परिसर में एल्युमनाई एसोसिएशन की एक जनरल हाउस बैठक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल पहुंचे सभी महेमानो का स्वागत उन पर फूलों की वर्षा करके किया गया। इस बैठक में 90 के करिब अलुमिनी छात्रों ने भाग लिया ।
डॉ. वी.के. गुप्ता, प्रमोद शर्मा, कृष्ण चंद बुद्धु , पूर्व प्रिंसिपल वी.के. मोदी, एम.एम. सयाल. लाल चंद जिंदल, अनिल गुप्ता , त्रिलोक जैन बरजिंदर बढ़ी ने अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए और आश्वाशन दिया कि एलुमनाई एसोसिएशन की मदद के लिया हर एक तरह का सहयोग किया जायेगा । बैठक के दौरान एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी दविंदर कुमार जैन ने स्टेज सेक्रेटरी की भूमिका भी बखूबी निभाई और कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यकम की सुरू मे एलुमनाई जनरल सेक्टरी दविंदर कुमार जैन के द्वारा इतिहासक एलुमनाई बैठक मे पुह्चने के लिया सभी का महानुभवों का स्वागत किया।आगे एजंडे के अनुसार गयात्री मंतर का उच्चारण किया और स्कूल के अध्यापको द्वारा गीत भी गया । विजय मोहन गुप्ता द्वारा आये हुआ महेमानो का स्वागत किया और एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा गतिवधियों के बारे मे बताया कि स्कूल की 100 साला शदाब्दी मई सहयोग किया और स्कूल को पंखे भी भेंट किए गए । कार्यक्रम के दौरान दविंदर कुमार जैन द्वारा शायरी से एलुमनाई का अर्थ बताया और एलुमनाई सम्बन्धी ओर भी शेयर सुनाये गए ।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के चीफ कोऑर्डिनेटर एन.के. जैन ने बैठक की कार्यवाही और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अपने संबोधन में एन.के. जैन ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सभी पुराने छात्रों से अपील की कि वे अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर स्कूल के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान दें और विद्यालय में पढ़ रहे वर्तमान छात्रों का करियर गाइडेंस और मेंटरशिप के जरिए मार्गदर्शन करें, ताकि स्कूल की सफलता का ग्राफ और ऊंचा हो सके।
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी दविंदर कुमार जैन ने बताया कि बैठक के दौरान संस्था के विस्तार के लिए सदस्यता शुल्क और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए मेंबरशिप ड्राइव चलाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से स्कूल के विकास और पूर्व छात्रों की भागीदारी को बढ़ाने से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह द्वारा सभी मेहमानों, उपस्थित पूर्व छात्रों और स्टाफ का धन्यवाद किया और सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।






