टेक्नालोजी, 04 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): भारत में साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सरकारी एजेंसी CERT-In को एंथ्रोपिक के एडवांस एआई मॉडल मायथोस ए.आई. का एक्सेस मिलने की जानकारी सामने आई है। इस मॉडल का इस्तेमाल साइबर सिस्टम की कमजोरियों की पहचान करने और नए साइबर खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, मायथोस ए.आई. बेहद शक्तिशाली साइबर क्षमताओं वाला मॉडल है, इसलिए इसका इस्तेमाल फिलहाल सीमित और सावधानीपूर्वक किया जाएगा। शुरुआती चरण में इसके साथ प्रयोग कर इसकी क्षमताओं और संभावित जोखिमों को समझा जाएगा।
वहीं, आईटी मंत्रालय एआई के सुरक्षित इस्तेमाल, डीपफेक पर नियंत्रण और मानव हितों को प्राथमिकता देने के लिए विस्तृत नियमों पर भी विचार कर रहा है। मंत्रालय का मानना है कि बैंकिंग, बिजली और टेलीकॉम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई के जोखिमों को देखते हुए अलग-अलग सेक्टर के लिए विशेष नियम जरूरी हैं।






