पटियाला, 4 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी ममता खुराना के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14/17/19 लड़कियों के किक बॉक्सिंग मुकाबले प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी ममता खुराना, डीएससी डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. राजदीप सिंह (चेयरमैन, प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल) और हरलीन कौर (प्रेजिडेंट, प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल) विशेष रूप से पहुंचे और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में मानसा ने पहला, बठिंडा ने दूसरा और पठानकोट ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 लड़कियों के मुकाबलों में होशियारपुर ने पहला, पटियाला ने दूसरा और फरीदकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर संदीप जैन सुपरिंटेंडेंट, ऑब्जर्वर हरबंस सिंह, सुरिंदर पाल विज इंटरनेशनल रेफरी, राजन सिलेक्टर, कन्वीनर राजेश कुमार, डॉ. आसा सिंह, शंकर नेगी, जसदेव सिंह, हरदीप सिंह, साहिल हनीफ, विशाल, सतविंदर सिंह ताइक्वांडो कोच, कुलदीप कौर, चरणपाल सिंह और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह उपस्थित थे।






