फतेहाबाद, 13 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा के प्रधानाचार्य श्री रणसिंह जी रेपस्वाल व डायरेक्टर श्री विजय सिंह बाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज स्कूल प्रांगण में बाल दिवस के उपलक्ष्य में हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित शिक्षकों और बच्चों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने नाटक, नृत्य, गीत-संगीत और कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार अभिनय कला से सामाजिक संदेश देने वाले नाटक प्रस्तुत किए, वहीं मनमोहक नृत्य और मधुर गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कविता पाठ के दौरान बच्चों ने अपनी अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। नन्हे कलाकारों ने अपनी मेहनत और लगन से खूब वाहवाही लूटी।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, उमंग और सपनों को प्रोत्साहित करने का विशेष अवसर है। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने और निखारने की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का साहस बढ़ता है।
शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, नन्हे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
उन्होंने कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का उत्साह और प्रतिभा विद्यालय के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित हुआ।







