Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabअपना पंजाब फाउंडेशन द्वारा पूरे राज्य में 9 लाख पौधे लगाने के...

अपना पंजाब फाउंडेशन द्वारा पूरे राज्य में 9 लाख पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत सीबा स्कूल लहरागागा से

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा ‘मिशन हरियाली 2026 का शुभारंभ
लहरागागा, 24 जुलाई:2026: पर्यावरण संरक्षण और पंजाब को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से अपना पंजाब फाउंडेशन (फैप) द्वारा ‘मिशन हरियाली 2026’ के तहत पूरे पंजाब में 9 लाख पौधे लगाने के महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत आज सीबा स्कूल, लहरागागा के परिसर में आयोजित विशेष समारोह के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री एडवोकेट श्री बरिंदर कुमार गोयल ने की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करके उन्हें पेड़ बनाना भी हमारी साझा जिम्मेदारी है।
कैबिनेट मंत्री ने अपना पंजाब फाउंडेशन (फैप) की सराहना करते हुए कहा कि राज्य भर में 9 लाख पौधों को व्यवस्थित ढंग से लगाने और उनकी देखभाल का रिकॉर्ड रखने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।
उन्होंने सीबा स्कूल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण, जीवन मूल्यों और व्यावहारिक गतिविधियों से भी जोड़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी पूरी देखभाल करके उसे पेड़ बनाए। इस दौरान उन्होंने पौधों की सही देखभाल और संरक्षण संबंधी कई लाभदायक बिंदु भी साझा किए।
समारोह के दौरान आपना पंजाब फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य और सीबा स्कूल के प्रबंधक श्री कंवलजीत सिंह ढींडसा ने कैबिनेट मंत्री का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने बताया कि ‘मिशन हरियाली 2026’ के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में व्यवस्थित ढंग से 9 लाख पौधे लगाए जाएंगे और प्रत्येक पौधे की निरंतर निगरानी और देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस अभियान में विद्यार्थियों द्वारा दिखाए जा रहे उत्साह और सहयोग के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments