Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaकुरुक्षेत्र में नशामुक्त युवा अभियान, हजारों छात्रों ने लिया संकल्प

कुरुक्षेत्र में नशामुक्त युवा अभियान, हजारों छात्रों ने लिया संकल्प

3अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ‘नशामुक्त युवा: विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना और युवाओं के साथ नशामुक्त भारत बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में 2500 से अधिक छात्र, शिक्षक और विश्वविद्यालय अधिकारी शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा कि देश के युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने हरियाणा के युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में आगे आने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने देशभर के सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संगठनों से अगले 100 सप्ताह तक नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments