Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaकॉमनवेल्थ में हरियाणा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 7 गोल्ड

कॉमनवेल्थ में हरियाणा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 7 गोल्ड

हरियाणा ,3 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश को मिले 13 गोल्ड मेडल में से 7 गोल्ड हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। इनमें पैरा एथलीट शर्मिला, बॉक्सर प्रीति पंवार, जैस्मीन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, सचिन सिवाच, प्रिया घणघस और अंकुश ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं नीरज चोपड़ा और नरेंद्र बेरवाल ने रजत, जबकि सीमा कालीरामणा ने कांस्य पदक जीता।

सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति, नकद पुरस्कार, नौकरियां, आधुनिक स्टेडियम, खेल नर्सरी और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी देश के लिए और अधिक पदक जीतते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments