3 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी है, तभी विकसित भारत का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होंने पंजाब के कोटकपूरा में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार राहीगीरी, साइक्लोथॉन और मैराथन जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में नशे पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पंजाब में भी हरियाणा की तर्ज पर युवाओं और किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद और फलों-सब्जियों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है।






