Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaनायब सैनी ने डी.एस.सी. आरक्षण को लेकर पंजाब सरकार पर साधा...

नायब सैनी ने डी.एस.सी. आरक्षण को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना

फरीदकोट, 3 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदकोट में आयोजित विमुक्त जाति समाज सम्मेलन में पंजाब सरकार पर डी.एस.सी. समाज के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में डी.एस.सी. समाज के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का फैसला लिया, जबकि पंजाब में आरक्षण का लाभ कम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में पुलिस भर्ती में 604 और ग्रुप-डी भर्ती में 334 डी.एस.सी. युवाओं को बिना सिफारिश नौकरी मिली। उन्होंने पंजाब सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जवाब देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर डी.एस.सी. समाज को आरक्षण और हरियाणा की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

सैनी ने हरियाणा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता, बुजुर्गों को पेंशन, आयुष्मान योजना के विस्तार और गरीब परिवारों को आवास जैसी योजनाओं से लाभ पहुंचाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments