Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaलंबित इंतकाल व अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से...

लंबित इंतकाल व अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से करें निपटान : एडीसी

कैथल, 6 अगस्त,2026(संजीव सिंगला): अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित इंतकाल, निशानदेही, जमाबंदी तथा अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर व त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
वीरवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में एडीसी डॉ. सुशील कुमार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले करनाल मंडलायुक्त राजीव रत्तन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित इंतकाल, एग्री स्टैक, ऑटो म्यूटेशन, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश जारी किए।
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित जमाबंदी के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा सभी राजस्व मामलों का निर्धारित समय सीमा में निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऑटो म्यूटेशन पोर्टल पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आ रही है तो उसे लिखित रूप में मुख्यालय भेजा जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके।
उन्होंने लंबित भूमि संबंधी मामलों के जल्द निपटारे पर भी जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नागरिकों को पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments