Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, एस.आई.आर. कार्यों...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, एस.आई.आर. कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

11 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर एस.आई.आर के तहत चल रहे मतदाता सूची सुधार कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में एस.आई.आर. प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा करने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में नोटिस तैयार करने, उनकी प्रिंटिंग और वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11बी में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सूचियां तैयार करने तथा इन्हें राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक आधार पर साझा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई।

बैठक में फॉर्म 6, 7 और 8 के निपटारे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पहली बार मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने वाले पात्र नागरिकों के लिए विशेष शिविर लगाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। राज्य में कुल 17,926 फॉर्म नंबर 6 और 17,647 फॉर्म नंबर 8 प्राप्त हुए हैं। फॉर्म 6 और 8 के साथ घोषणा-पत्र  देना अनिवार्य है।

इस दौरान बी.एल.ए.-II की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। SIR प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की भागीदारी, बूथ स्तर पर समन्वय तथा दावों और आपत्तियों से संबंधित कार्यों में बी.एल.ए.-II की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया गया। दावों और आपत्तियों की अवधि यानी 30 अगस्त तक प्रत्येक बी.एल.ए.-II अधिकतम 30 फॉर्म अंडरटेकिंग के साथ बी.एल.ओ. को जमा कर सकता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों में SIR से संबंधित कार्यों की लगातार निगरानी, बेहतर समन्वय और निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में जिला स्तर पर आ रही चुनौतियों और उनके प्रभावी समाधान पर भी चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments