Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति में देश के प्रति...

हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति में देश के प्रति भावना को मजबूत करना है – शाम सिंह राणा

11 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शाम सिंह राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर नागरिक के भीतर देश और प्रदेश के कोने-कोने में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति में देश के प्रति भावना को प्रबल करना है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

कृषि मंत्री ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी और जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिरंगे के बिना देश की पहचान नहीं है, तिरंगा देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे के मान-सम्मान के लिए प्रत्येक नागरिक बलिदान देने को तैयार है। यह तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करेगी। उन्होंने कहा कि हमें आजादी लाखों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इसे बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि देश का जवान तिरंगे की आन के लिए अपने खून का कतरा-कतरा बहा देता है। देश की आजादी के लिए हमारे असंख्य वीर जवानों ने शहादत दी है। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक हमेशा याद रखेगा और उनके बलिदान से प्रेरणा लेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में शामिल लोगों का जोश और जुनून हर जवान को उत्साहित करने का काम कर रहा है।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और प्रशासनिक कार्यालयों में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी का यह दायित्व बनता है कि वह इस अभियान के तहत अपने घरों पर भी तिरंगा झंडा जरूर लगाए। यह तिरंगा झंडा हमें याद दिलाता है कि हम एक राष्ट्र, एक संस्कृति और जनकल्याण के एक उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments