Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaआजादी के परवानों को याद कर धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस...

आजादी के परवानों को याद कर धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम:शंभु राठी

शाहाबाद 13 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): वीरवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर नई अनाज मंडी में फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल की गई रिहर्सल कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी नागरिक शंभु राठी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि शाहाबाद में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा और राष्टï्रीय ध्वजारोहण करके शहीदों को सलामी दी जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नई अनाज मंडी शाहाबाद में फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को चेयरमैन सुभाष कलसाना मुख्यातिथि के रुप में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे।


एसडीएम शंभु राठी ने कहा कि विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा आज नई अनाज मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पीटी, डंबल, लेजियम, योगा शो तथा परेड की रिहर्सल की गई। परेड में पुलिस विभाग की टुकड़ी, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। उन्होंने कहा कि उपमंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं की स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्यार्थियों ओर पुलिस जवानों में खासा जोश हैं। सभी विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर के साथ कर रहे हैं। उन्होंने सभी टुकडिय़ों के प्लाटून कमांडर को कमियों के बारे में जानकारी दी और उन्हें तुरंत दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यातिथि जब परेड की सलामी लेंगे, तो सभी टुकडिय़ां शानदार परेड करती हुई मुख्य मंच के आगे से गुजरेंगी। सभी टुकडिय़ों के जवानों के कदम से कदम और बाजु से बाजु की ताल मिलनी चाहिए। जब सभी अच्छी परेड करेंगे, तो निश्चित ही यह समारोह यादगार बन जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार नवनीत सिंह, बीडीपीओ कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments