Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaफुल डै्रस फाईनल रिहर्सल कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर की तैयारियां

फुल डै्रस फाईनल रिहर्सल कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर की तैयारियां

कुरुक्षेत्र 13 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा) 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए वीरवार को फुल डै्रस फाईनल रिहर्सल में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस फाईनल रिहर्सल में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ध्वजारोहण किया तथा राष्टï्रगान के साथ परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उनके साथ एडीसी विरेंद्र चौधरी, नगराधीश आशीष कुमार आदि उपस्थित थे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक मनाने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े अधिकारियों को एक टीम की तरह एकजुट होकर कार्य करना है।


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को प्रात: 8.45 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों को श्रंद्घाजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन तथा स्वागत, 9 बजे से 9.02 तक ध्वजारोहण तथा राष्टï्रीय धुन, 9.02 बजे से 9.10 बजे तक परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे से 9.25 तक मुख्य अतिथि का भाषण, 9.25 से 9.35 तक मार्च पास्ट, 9.35 से 9.50 तक पीटी शो, 9.50 से 10.35 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.35 से 10.50 बजे तक पुरस्कार वितरण तथा 10.50 बजे राष्टï्रगान होगा। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण द्वारा राष्टï्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों 7 टीमों का चयन कर लिया किया गया है। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने वंदे मातरम गीत, सैंट थॉमस स्कूल ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल ने भांगड़ा, सैनी पब्लिक स्कूल ने महान योद्घाओं को श्रद्घाजंलि पर आधारित प्रस्तुति, गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने गिदद्दा, विज्डम वल्र्ड स्कूल ने हरियाणवी नृत्य, राजकीय स्कूल अभिमन्यूपुर ने राष्ट्रीय गान की फाईनल रिहर्सल की गई। इस बार परेड में 10 टुकडिय़ा भाग ले रही है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह व एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, डीडीपीओ विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments