कुरुक्षेत्र 18 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन एवं न्यू बस स्टैंड कुरुक्षेत्र में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान वहां उपस्थित श्रमिकों एवं अन्य लोगों को बाल तस्करी, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी पंजीकरण सहित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई।

सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि इस शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के माध्यम से जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। लोगों को प्रोत्साहित किया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर वे जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से संपर्क कर अपने अधिकारों एवं कानूनी उपायों की जानकारी प्राप्त करें।






