Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaडी.एल.एस.ए. द्वारा लाभार्थियों को दी जा रही है कानूनी सहायता व कल्याणकारी...

डी.एल.एस.ए. द्वारा लाभार्थियों को दी जा रही है कानूनी सहायता व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कुरुक्षेत्र 18 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के निर्देशानुसार एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से डीएलएसए की पीएलवी दीक्षा द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन प्रमाण पत्र तथा पोषण कार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की गई।
सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि इस दौरान लाभार्थियों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। हेल्प डेस्क का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं तथा कानूनी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा इस प्रकार के हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सेवाओं के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments