Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaउपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बाबैन उप तहसील स्थित मतदान केंद्रों का...

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बाबैन उप तहसील स्थित मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बाबैन, 23 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 23 अगस्त रविवार और 29 व 30 अगस्त को भी जिला के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इन तिथियों में जिला के सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को बाबैन तहसील स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली और साथ ही दावे व आपत्ति लेकर पहुंचे नागरिकों से बातचीत भी कर सुनवाई की।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। इसी तरह मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र सहित भरा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता के संबंध में नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है। यह दावे एवं आपत्तियां संबंधित ईआरओ या एईआरओ कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। नागरिक ऑनलाइन वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस विशेष अभियान के दौरान नागरिक अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ  अथवा निर्वाचन पंजीयन अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। दावे एवं आवेदन 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके अलावा ईसीआईएनईटी ऐप पर बुक ए कॉल सुविधा या मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नागरिक  विशेष अभियान की तिथियों का लाभ उठाएं व मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments