Tuesday, September 1, 2026
HomePunjabपंजाब में सोना-चांदी फिर महंगा, नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे भाव

पंजाब में सोना-चांदी फिर महंगा, नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे भाव

पंजाब, 01 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब मे सोना-चांदी फिर हुआ महंगा। पंजाब के सर्राफा बाजार में मंगलवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले यह 1,59,000 रुपये था।

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 190 रुपये बढ़कर 1,48,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। पिछले दिन इसका भाव 1,47,870 रुपये था।

चांदी के दाम में भी तेजी देखने को मिली। चांदी 400 रुपये महंगी होकर 2,43,100 रुपये पर पहुंच गई, जबकि इससे पहले इसका भाव 2,42,700 रुपये था।

लगातार बढ़ते सोने-चांदी के दामों से खरीदारी करने वाले ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments