Wednesday, September 2, 2026
HomePunjabपंजाब में SIR-2026 के तहत 6 सितंबर को सभी 3031 मतदान केंद्रों...

पंजाब में SIR-2026 के तहत 6 सितंबर को सभी 3031 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप

संगरूर, 02 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह):  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त 2026 को फोटो मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियों से संबंधित फॉर्म नंबर 6, 6-ए, 7 और 8 ऑनलाइन (www.voters.eci.gov.in और Voter Helpline App) तथा ऑफलाइन संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और बीएलओ के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
SIR-2026 के दौरान आम जनता और मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए जिले के सभी 3031 मतदान केंद्रों पर 6 सितंबर 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कैंप के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को नोटिस फॉर्म तथा दावे-आपत्तियां दर्ज करने के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
विशेष कैंप के दौरान जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA) दावे एवं आपत्तियों से संबंधित कार्य में बीएलओ को सहयोग करेंगे। साथ ही, वे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिले के सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि योग्यता तिथि 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर जिन नागरिकों की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरकर इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, मतदाता कार्ड में दर्ज विवरण में किसी प्रकार की गलती होने पर उसे ठीक करवाने के लिए फॉर्म नंबर 8 भरकर मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ को दिया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए मतदाता Voter Helpline नंबर 1950 (टोल फ्री) पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments