Thursday, September 3, 2026
HomePatialaपटियाला के सिऊणा चौक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन आरोपी...

पटियाला के सिऊणा चौक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

पटियाला,03 सितंबर, 2026 (बलजीत सरना): पटियाला के सिऊणा चौक में बीते दिनों 16 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या के मामले में पटियाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी मोहित अग्रवाल ने मामले से जुड़ी जानकारी साझा की।

पुलिस के अनुसार यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। परिवार के बयानों के आधार पर 31 अगस्त को एफआईआर नंबर 24 दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोल उर्फ ओम प्रकाश, युवराज सिंह बिल्ला और युवराज सिंह चीमा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनमोल उर्फ ओम प्रकाश मृतक का पड़ोसी है और घटनास्थल से महज तीन से चार घरों की दूरी पर रहता है। वहीं, दूसरे आरोपी युवराज सिंह बिल्ला और तीसरे आरोपी युवराज सिंह चीमा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान मामले से जुड़े कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल पटियाला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments