Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaसेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार में योग प्रशिक्षण शिविर का...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार में योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र 17 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  जिला कारागार के अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।


जिला कारागार कुरुक्षेत्र के अधीक्षक धर्मवीर सिंह वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार कुरुक्षेत्र में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान बंदियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का व्यापक प्रयास है। उन्होंने कहा की बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण समय-समय प्रदान किए जाते है। इसी कड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बंदियों व कारागार के कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें योग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments