कुरुक्षेत्र, 28 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर शोक जताया।
हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सोमवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. ऋषि पाल मथाना के निवास पर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. ऋषिपाल मथाना के पिता ज्ञान चंद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि एक पिता का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्व. ज्ञान चंद एक नेक और समाजसेवी व्यक्ति थे, उनका जाना समाज के लिए भी क्षति है।






