Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaमंडियों में सुचारु रुप से किया जाए धान की खरीद का कार्य:विश्राम...

मंडियों में सुचारु रुप से किया जाए धान की खरीद का कार्य:विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया शाहबाद अनाज मंडी का औचक निरीक्षण, किसानों व आढ़तियों से की बातचीत, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शाहबाद, 02 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला की सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर धान खरीद का कार्य सुचारु रुप से किया जाना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग सभी आवश्यक प्रबंधों को पुख्ता करें। मंडियों में धान खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। अगर धान खरीद से संबंधित समस्या आती है तो उन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को शाहबाद अनाज मंडी में धान खरीद कार्य का जायजा ले रहे थे। इससे पहले उपायुक्त ने मंडी में मौजूद किसानों व आढ़तियों से बातचीत की और धान खरीद के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारू से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को अधिकारी तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गंभीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments