कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): आर्मी के प्रवक्ता ने कहा कि 28 से 29 अक्टूबर 2026 को खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ एवं दिल्ली की वे महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शोर्टलिस्ट हुई है। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, जारी कर दिए गये है।
उन्होंने उम्मीदवारो को कहा कि वे भारतीय सेना की वेबसाट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपनी लॉगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड चेक करे। एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के बाद उस में दिए गये निर्देशों का पालन करें। यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने में समस्या आती है तो वे अपने सेना भर्ती कार्यालय में प्रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके





